ताज़ा खबरेंभारत

राज्यों, UTs के पास वैक्सीन की 29.68 करोड़ से ज्यादा डोज, तीन दिन में दी जाएंगी अतिरिक्त 39 लाख खुराक

देश में कोरोना की रफ़्तार अब धीमी हो चुकी है लेकिन साथ- साथ में अब भारत ने अपने टीकाकरण की रफ़्तार को ऐसी गति दी है कि रोज़ लगभग 50 लाख लोगों को देश में टीका लग रहा है। इसी क्रम में अगर हम वैक्सीन के आकड़ों और उसकी उपलब्धता को गौर करे तो बता दे कि भारत सरकार की तरफ से अब तक राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को 29.68 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी हैं।

वही अगर हम बात करे कि कितनी वैक्सीन अभी फिलहाल राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास उपलब्ध है तो बता दे 1.92 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक अभी भी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों के पास है। इतना ही नहीं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने यह भी जानकारी दी है कि उन्हें अगले 3 दिनों के भीतर 39,07,310 से अधिक खुराकें मिल जाएंगी।

बीते दिन 53 लाख लोगों को लगी कोरोना की वैक्सीन।

वहीं सोमवार से देश में 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिक के लिए फ्री टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। इसके साथ ही साल के अंत तक सभी नागरिकों के टीकाकरण के लक्ष्य रखा गया है। कल की स्थिति को गौर करे तो आंकड़ों के मुताबिक देश में 53 लाख 86 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

यह भी पढ़े: पाकिस्तान: लाहौर में आतंकी हाफिज सईद के घर के बाहर बम विस्फोट, दो की मौत, करीब 17 घायल

सोमवार को भारत ने बनाया था विश्व रिकॉर्ड।

बता दे एक दिन पहले यानी सोमवार को जब इस अभियान की शुरुआत हुई थी, तो 88 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ था। वही कल सबसे अधिक 7 लाख 96000 लाख लोगों का टीकाकरण यूपी में हुआ। हालांकि सोमवार को टीकाकरण में बाज़ी मध्यप्रदेश ने मारी थी, जहां सोमवार को रिकॉर्ड 16.95 लाख टीके लगे थे।

भारत में 3 करोड़ पंहुचा संक्रमितों का आकड़ा।

देश में कोरोना की दूसरी लहर की रफ़्तार कम ज़रूर हो गयी है लेकिन इस बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। दरअसल अमेरिका के बाद तीन करोड़ कोरोना के आंकड़े को पार करने वाला भारत दुनिया का दूसरा देश बन गया है।

केवल 50 दिन में दर्ज हुए 1 करोड़ मामले।

इस आंकड़े से जुड़ी गौर करने वाली बात यह है कि इनमें एक करोड़ नए कोरोना केस महज पिछले पचास दिन में आए हैं। इस तरह सबसे कम दिनों में एक करोड़ कोरोना केस का आंकडा पार करने का रिकॉर्ड भी भारत के नाम हो गया। इससे पहले अमेरिका में 54 दिन के भीतर एक करोड़ कोरोना से ज्यादा कोरोना के मामले साामने आए थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button