यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सीजफायर का किया ऐलान, अगले 36 घंटे तक कोई हमले नहीं करेगा रूस

यूक्रेन से युद्ध के बीच रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सीजफायर का किया ऐलान, अगले 36 घंटे तक कोई हमले नहीं करेगा रूस
यूक्रेन से चल रही जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सीजफायर का ऐलान किया है। पुतिन ने अपनी सेना से अगले अगले 36 घंटे तक के लिए कोई हमले न करने का ऐलान किया है। ये ऐलान 6 और 7 जनवरी के लिए लागू रहेगा। बता दें कि 7 जनवरी को ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
Russian President Vladimir Putin orders ceasefire in Ukraine over Orthodox Christmas (January 6-7), following request from Russia's spiritual leader Patriarch Kirill- Kremlin, reports AFP.
— ANI (@ANI) January 5, 2023
दरअसल, पुतिन से रूस के ऑर्थोडॉक्स चर्च के प्रमुख ने इस बारे में अपील की थी। उनकी अपील के बाद ही पुतिन ने यह बड़ा कदम उठाया है। हालांकि, पुतिन के इस कदम को यूक्रेन पहले ही एक धोखा बताकर खारिज कर चुका है। क्रेमलिन ने कहा कि पुतिन ने 36 घंटे के सीजफायर का आदेश दिया है। यह सीजफायर 6 जनवरी की दोपहर 12 बजे शुरू होगा। दरअसल, कई रूढ़िवादी ईसाई, जिनमें रूस और यूक्रेन में रहने वाले लोग भी शामिल हैं, 6-7 जनवरी को क्रिसमस मनाते हैं।
गौरतलब है कि रूस ने 24 फरवरी को अपने पड़ोसी देश यूक्रेन पर आक्रमण किया था. पिछले लगभग 10 महीनों में इस जंग ने हजारों लोगों की जान ले ली है और लाखों लोगों को विस्थापित कर दिया है. रूस और यूक्रेन वर्तमान में इस युद्ध को समाप्त करने के लिए किसी तरह की बातचीत नहीं कर रहे हैं.






Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. gate Registrera dig
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.