भारत

मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होने से इमारत ध्वस्त, 3 लोगों की मौत

मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना हुई जिससे इलाके में सब लोग सहम गए. बनमौर थाना क्षेत्र में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में 3 लोगों की मृत्यु हो गई.

यह घटना मुरैना के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की है जहां एक अवैध पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया. चंबल रेंज के आईजी राजेश चावला ने जानकारी देते हुए बताया कि इस विस्फोट के बाद पूरी इमारत ध्वस्त हो गई. और इसमें 3 लोगों की मृत्यु हुई है और 7 लोग घायल हुए हैं. साथ ही कई लोगों के मलबे में भी दबे होने की आशंका है.

 

जानकारी के अनुसार विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाले की कोशिश जारी है.

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button