Hindi Newsportal

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, NIA ने वाराणसी से पकड़ा ISIS का सक्रीय सदस्य

फाइल फोटो
0 321

यूपी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, NIA ने वाराणसी से पकड़ा ISIS का सक्रीय सदस्य

 

यूपी में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। बुधवार को NIA को उत्तर प्रदेश से एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहाँ NIA ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रतिबंधित आंतकी संगठन ISIS के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।  एक अधिकारी ने यह जानकारी दी कि गिरफ्तारी के दौरान संदिग्ध से IED और विस्फोटक पदार्थ बनाने से संबंधित जानकारी लिखे नोट्स भी मिले हैं।

 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी निवासी बासित कलाम सिद्दीकी (24) को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ISIS द्वारा आतंकवादी हिंसा के जरिए भारत के खिलाफ हिंसक जिहाद छेड़ने के लिए युवाओं को चरमपंथी बनाने तथा उन्हें भर्ती करने की साजिश से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।