Hindi Newsportal

मुंबई में बारिश का हाई अलर्ट जारी, इमारत गिरने से बहे तीन लोग, 2 लोग सहित देड़ साल की बच्ची का शव हुआ बरामद

0 377

भारत में असम और बिहार बाढ़ से त्रस्त है इसी बीच मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने कईयों की नींद उड़ा दी है। मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते निचले इलाके में जलभराव हो गया है। कई सड़कों पर लगभग 2 -2 फीट तक पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के ऊपर मानसून के सक्रिय होने से सोमवार को मुंबई में झमाझम बारिश हुई।

दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को इस दौरान घरों से बाहर निकलने से सख्त मन किया है। अगले दो दिनों में महानगर और महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में बारिश में खासा तेज़ी आने के भी अनुमान है।

भारी बारिश को लेकर 5 अगस्त को मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। अनुमान है कि इस दौरान 204.5 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है। वहीं रत्नागिरी के लिए आज और पालघर के लिए बुधवार (5 अगस्त) को रेड अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े : UPSC 2019 के परिणाम घोषित, प्रदीप सिंह ने किया टॉप ,पीएम मोदी ने दी टॉपर्स को बधाई

बारिश ने मचाई तबाही – नाले में बहे 3 लोग

मुंबई में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के वजह से सांताक्रुज के धोबीघाट इलाके में एक इमारत ढह गयी जिसके वजह से नाले में तीन लोग बह गए| इनमें से एक डेढ़ साल की बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है| एनडीआरएफ की टीम प्रभावित लोगों की मदद करने में जुटी है| इसी के NDRF अन्य लापता लोगों की तलाश में भी जुटी हैं| गौरतलब है कि समुद्र में ऊँची लहरें उठने से सर्च ऑपरेशन में देरी हो रही है| अगले दो दिन भारी बारिश की जानकारी मौसम विभाग ने दी है|

इसके अलावा एनडीआरएफ की टीम ने एक अन्य महिला के शव को भी बरामद किया, जो सांताक्रूज के धोबीघाट क्षेत्र के अग्रीपाड़ा में चॉल गिरने के बाद नाले में गिर गई थी। फिलहाल इस नाले में बहने से 2 मृत हो चुके है 1 लड़की को अब तक बचाया जा चूका है वही लापता 7 साल की बच्ची को खोजने के लिए अभी तक तलाशी अभियान जारी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

You might also like

Leave A Reply

Your email address will not be published.