ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र में पोर्श कांड के बाद अब BMW कांड, कार ने बाइक सवार दो को कुचला, एक की हुई मौत

महाराष्ट्र में पोर्श कांड के बाद अब BMW कांड, कार ने बाइक सवार दो को कुचला, एक की हुई मौत

 

महाराष्ट्र में पोर्श कांड के बाद अब एक BMW कार ने बाइक सवार दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल है। यह घटना आज सुबह 5:30 बजे हुई जब बाइक सवार दंपत्ति वर्ली के अटरिया मॉल के सामने से गुजर रहे थे। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद चालक अपनी कार लेकर मौके से फरार हो गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह घटना मुंबई के वर्ली इलाके की है जहां जहां एक कार ने स्कूटी पर जा रहे पति पत्नी को पीछे से तेज टक्कर मार दी। इस घटना में फिशरमैन की पत्नी की मौत हो गई जबकि कार चालक अब भी फरार है।

बताया जा रहा है कि दंपत्ति बाजार से मछली लेकर वापस आ रहे थे उसी वक्त उनकी स्कूटी को एक फोर व्हीलर बीएमडब्लू कार ने पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पति प्रदीप को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।

इस मामले में वर्ली पुलिस आगे की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक BMW कार पालघर स्थित एक राजनीतिक पार्टी के नेता की है पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम मिहिर शाह है और उसके पिता पालघर ज़िले में एकनाथ शिंदे गुट के पदाधिकारी हैं। मृतक महिला की पहचान वर्ली कोलीवाड़ा निवासी कावेरी नखवा(उम्र 45) के रूप में हुई है। आगे की जांच जारी है।

कुछ दिन पहले पुणे में हुआ था पोर्श कांड 

गौरतलब है कि हाल ही में पुणे का पोर्श कांड का मामला चर्चित हुआ था। यहाँ बीती 18 और 19 मई की रात को हिट एंड रन केस में बिल्डर विशाल अग्रवाल के 17 साल के लड़के ने अपनी स्पोर्ट्स कार से दो इंजीनियरों को रौंद दिया था। इस हादसे में कार की चपेट में आए दोनों पीड़ितों की मौत हो गयी थी। मगर हादसे में हुई इस मौत की घटना के बावजूद महज 15 घंटे के अंदर ही नाबालिग को कोर्ट से शर्तों के साथ जमानत दे दी थी।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button