भारत ने पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,226 नए मामले हुए दर्ज, 65 लोगों की मौत
भारत ने पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,226 नए मामले हुए दर्ज, 65 लोगों की मौत
COVID-19 Update: शनिवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2226 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 14 हज़ार से ज्यादा है।
वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 65 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,413 पर पहुंच गया है। वहीं 2202 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए।
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 14,955 हो गई है। महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,34,145 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 4,25,97,003 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है। इसके साथ ही इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बताया कि देश में शनिवार को कोरोना वायरस के लिए 4,42,681 सैंपल टेस्ट किए गए, जिसके बाद देश में सैंपल टेस्टिंग का आंकड़ा अब 84.67 करोड़ 84,67,97,414 तक पहुंच गया है.
कोरोना वायरस अपडेट
कुल मामले: 4,31,34,145
सक्रिय मामले: 14,955
कुल रिकवरी: 4,25,97,003
कुल मौतें: 5,24,413
कुल वैक्सीनेशन: 1,92,28,66,524






hgh kaufen
References:
anabolika und hgh kaufen