भगवान को ना मैंने की शपथ पर घिरे आप पार्टी में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम

भगवान को ना मैंने की शपथ पर घिरे आप पार्टी में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमे कई लोगों की भीड़ मंच पर खड़े कुछ लोगों के साथ शपथ लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस शपथ में वह हिन्दू भगवान ब्रम्हा, विष्णु महेश को ईश्वर ना मानने की शपथ ले रहे हैं। मंच पर कुछ बौद्ध धर्म के लोगों के साथ दिल्ली की आप सरकार में मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी दिखाई दे रहे हैं।
इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर बीजेपी प्रवक्ता हरीश खुराना ने आरोप लगाया है कि दिल्ली सरकार के मंत्री ने हिंदुओं के इष्ट देवताओं का अपमान किया है। उनके अलावा बीजेपी नेता कपिल मिश्रा और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं।
यह है @AamAadmiParty का दोगलापन ।
जिस राज्य में चुनाव होते है वहाँ @ArvindKejriwal और उनके गुर्गे,जय श्री राम और जय श्री कृष्ण कहते थकते नहीं।लेकिन जहाँ सत्ता में होते है वहाँ उनके मंत्री (ख़ुद सुनिए) कैसे हमारे इष्ट देवताओं का अपमान करते है।
ग़ज़ब है केजरीवाल।@BJP4Delhi pic.twitter.com/kfUCW9782S
— Harish Khurana (@HarishKhuranna) October 7, 2022
इसी वीडियो को लेकर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि “यह दंगा कराने की कोशिश है। यह अरविंद केजरीवाल का क्रूर चेहरा है और अगर ऐसा नहीं है तो वे अपने मंत्री को 24 घंटे में निलंबित करें। अगर वे ऐसा नहीं करते तो यह उनका ही बयान माना जाएगा। हम उनकी पुलिस में शिकायत करने जा रहे हैं”
यह दंगा कराने की कोशिश है। यह अरविंद केजरीवाल का क्रूर चेहरा है और अगर ऐसा नहीं है तो वे अपने मंत्री को 24 घंटे में निलंबित करें। अगर वे ऐसा नहीं करते तो यह उनका ही बयान माना जाएगा। हम उनकी पुलिस में शिकायत करने जा रहे हैं: भाजपा सांसद मनोज तिवारी pic.twitter.com/KNjl5XtWo1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 7, 2022
इसी पर मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने जवाब देते हुए कहा कि “भाजपा देश द्रोही है। अगर मेरी आस्था बौद्ध धर्म में है तो उससे किसी को क्या दिक़्कत है? भाजपा को शिकायत करनी है तो वह करें। भारत का संविधान हमें किसी भी धर्म को मानने की आज़ादी देता है। भाजपा की ज़मीन खिसक रही है और वह आम आदमी पार्टी से डरती है“






hgh hormon kaufen
References:
http://www.udrpsearch.com