NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: रोते हुए भाजपा नेता अश्विनी चौबे का यह वीडियो है पुराना, बक्सर से सांसदी का टिकट कटने से नहीं है कोई संबंध

फैक्ट चेक: रोते हुए भाजपा नेता अश्विनी चौबे का यह वीडियो है पुराना, बक्सर से सांसदी का टिकट कटने से नहीं है कोई संबंध

 

लोकसभा 2024 के चुनावों को लेकर पक्ष और विपक्ष दोनों ही धीरे धीरे अपने–अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहा है। ऐसे में केंद्र की सत्ता पर काबिज भाजपा ने बिहार की बक्सर संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार का नाम भी घोषित कर दिया है। इस बार भाजपा ने यहाँ से सांसद व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट काट कर मिथिलेश तिवारी को अपना नया उम्मीदवार बनाया है।

इसी बाद से सोशल मीडिया पर भाजपा नेता अश्वनी चौबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान रोते हुए नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि संसदीय सीट बक्सर से टिकट कटने पर अश्विनी चौबे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए नजर आए।

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट को यहाँ देखें।

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो को गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है।

बता दें कि हाल ही भाजपा नेता अश्विनी चौबे ने टिकट कटने पर पहली प्रक्रिया दी है उन्होंने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं. सत्य और संघर्ष ही मेरे जीवन की पूंजी” हालांकि इस दौरान उनके रोने की खबर का मीडिया में कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसलिए वायरल वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे को पढ़ने पर हमें इसके भ्रामक होने की आशंका हुई। जिसके बाद सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की।

पड़ताल के दौरान हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। जिसके बाद हमें वायरल वीडियो से संबंधित ABP न्यूज़ की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख मिला , जिसे वेबसाइट पर जनवरी 16, 2023 को छापा गया था।

लेख के मुताबिक जनवरी 16, 2023 को पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें वह बक्सर के किसानों के साथ प्रसाशन द्वारा की गयी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों व बिहार सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगाया था। बता दें कि इस दौरान बिहार में JDU और RJD के गठबंधन वाली सरकार थी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही उन्हें अपने मित्र व भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की खबर मिली। जिस पर वह फुट-फुटकर मीडिया के सामने ही रोने लगे। इसी दौरान उन्होंने रोते हुए मीडिया से कहा कि मैं आज बहुत दुखी हूं…पहले से दुखी था… चार दिनों से भूखे-प्यासे उपवास स्थल पर किसानों की समस्या को लेकर बीजेपी नेता परशुराम चतुर्वेदी साथ दे रहे थे। मुझे अभी जानकारी मिली है कि उनकी मौत हो गई।

उपरोक्त प्राप्त लेख में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा। जिसके बाद हमें इस मामले पर दैनिक जागरण की वेबसाइट पर भी जनवरी 16, 2022 को प्रकाशित एक लेख मिला।

यहाँ भी जानकारी दी गयी है कि प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ही केंद्रीय मंत्री चौबे को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य परशुराम चतुर्वेदी के निधन की खबर मिल गई। इसके बाद वह प्रेस वार्ता के दौरान ही फूट-फूटकर रोने लगे।

इसके साथ ही हमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की इस प्रेस वार्ता का पूरा वीडियो न्यूज़ 18 के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर मिला। यूट्यूब पर प्राप्त वीडियो में मंत्री अश्विनी चौबे को मीडिया के सामने भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की खबर पर बात कर रोते हुए देखा जा सकता है।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना की वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि जनवरी साल 2023 का है। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने मित्र व भाजपा नेता परशुराम चतुर्वेदी की मौत की खबर पर मीडिया के सामने रो पड़े थे।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button