Hindi Newsportal

फैक्ट चेक: क्या लोकसभा चुनावों के दौरान सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने किया कांग्रेस का प्रचार? जानिए पूरा सच

0 1,217

फैक्ट चेक: क्या लोकसभा चुनावों के दौरान सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने किया कांग्रेस का प्रचार? जानिए पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर दक्षिण भारत के सुपर स्टार और ‘पुष्पा’ फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन के एक रोड शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा। वीडियो में अल्लू अर्जुन एक गाड़ी की छत्त पर कुछ लोगों के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अल्लू को गले पर  कथित तौर पर कांग्रेस पार्टी के झंडे से मेल खाती एक पट्टी पहने हुए देखा जा सकता है। इसके साथ ही गौर किया जा सकता है कि उनके साथ खड़े एक अन्य व्यक्ति भी खड़े हैं जिन्होंने ठीक वैसी ही पट्टी अपने गले में पहनी हुई है जैसे की अल्लू ने। इस रोड शो के दौरान अल्लू लोगों का अभिवादन करते हुए भी नज़र आरहे हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान साउथ के फेमस सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया। फेसबुक के वायरल वीडियो को शेयर कर अंग्रेजी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि Actor Allu Arjun the biggest super star of India is campaigning for Congress party. हिंदी अनुवाद-‘भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार अभिनेता अल्लू अर्जुन कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं.’

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि साल 2022 का है।

वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन के पीछे दिख रही बड़ी-बड़ी इमारतों को देखकर वीडियो के विदेश से होने  की आशंका हुई। इसलिए सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमे वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो

इस दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम Telangana Today की वेबसाइट पर अगस्त 22, 2022 को प्रकाशित एक लेख में मिला।

 

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो उस दौरान का है जब अल्लू अर्जुन न्यू यॉर्क में साल 2022 के दौरान भारत के 75 इंडिपेंडेंस डे माना रहे थे। बता दें कि न्यू यॉर्क में राष्ट्र के बाहर दुनिया का सबसे बड़ा भारतीय कार्यक्रम, वार्षिक भारत दिवस परेड (India Day Parade) भारतीय स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मनाते हुए न्यूयॉर्क शहर में आयोजित किया गया था। इसी कार्यक्रम में अल्लू अर्जुन ने भाग लिया था और एक रोड शो के दौरान न्यू यॉर्क में उनके फैंस को संबोधित  किया था।

पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजा जहां हमें वायरल वीडियो Super Friend नामक यूट्यूब चैनल पर मिला। जिसे अगस्त 22, 2022 को  अपलोड किया गया था।  यहाँ भी कैप्शन में जानकारी में बताया गया है कि वायरल वीडियो न्यू यॉर्क में आयोजित India Day Parade के दौरान का है। जहां साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने ग्रैंड मार्शल के रूप में हिस्सा लिया था।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन ने साल 2022 के दौरान न्यू यॉर्क में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।