एक कार की पिछली सीट से लिया गया एक वीडियो, जिसमे भगवा कपड़ों में एक व्यक्ति को भजन सुनते हुए दिखा रहा है, इस दावे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया जा रहा है कि वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है।
कुछ फेसबुक यूजर्स इस वीडियो को कैप्शन के साथ शेयर कर रहे हैं जिसमे लिखा है कि ,”यूँ हीं नहीं आप करोड़ों दिलों की धड़कन हैं महाराज जी …MYogiAdityanath BJP Uttar Pradesh Dharmendra Pradhan”
यहाँ उपरोक्त पोस्ट का लिंक है।
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल ने पोस्ट की पड़ताल की और दावा को गलत पाया।
हमने कीवर्ड सर्च किया लेकिन वीडियो से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली। फिर हमने वीडियो के कीफ़्रेम निकाले और ज़ी न्यूज़ की 11 जनवरी, 2022 की एक रिपोर्ट मिली।
रिपोर्ट में यह उल्लेख किया गया था कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति योगी आदित्यनाथ नहीं है, जैसा कि उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा स्पष्ट किया गया था।
इससे संकेत लेते हुए, हमने इंफो उत्तर प्रदेश फैक्ट चेक के ट्विटर अकाउंट को स्कैन किया और पाया कि 9 जनवरी, 2022 के एक ट्वीट में उन्होंने वायरल दावे को खारिज कर दिया है।
इसलिए, उपरोक्त जानकारी से यह स्पष्ट है कि वायरल वीडियो को झूठे दावे के साथ साझा किया जा रहा है।
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799
Error: Contact form not found.