ताज़ा खबरें

पुल के पिलर के बीच फंसे 12 साल के बच्चे की मौत, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किया गया था रेस्क्यू

पुल के पिलर के बीच फंसे 12 साल के बच्चे की मौत, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किया गया था रेस्क्यू

बिहार के रोहतास में पिलर में फंसे बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी है। गौरतलब है कि जिले के दाउदनगर में सोन पुल के दो पिलर के बीच बीते बुधवार को एक 12 साल का बच्चा फंस गया था। NDRF टीम की कड़ी मशक्कत बाद बच्चे को ;पिलर से निकाला गया था, लेकिन बच्चे की जान नहीं बच पाई।

बच्चे को बचाने के लिए चले रेस्क्यू अभियान में एनडीआरएफ की टीमों ने करीब 29 घंटे तक मशक्कत की। बच्चे को पुल से निकाले जाने के बाद उसे घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के पिता के अनुसार बच्चे की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह इस जगह पर फंस गया है इस बारे में भी परिजनों को कोई जानकारी नहीं थी। वहां मौजूद लोगों की मानें तो यह बच्चा ऊपर से नीचे पहुंचा और पुल के गैप में गिरकर फंस गया।

रिपोर्ट के अनुसार वहां मौजूद एक महिला ने उस बच्चे की आवाज सुनी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने बच्चे को निकालने की कोशिश की लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button