पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शहीद अफरीदी निकले कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कप्तान शाहिद अफरीदी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने खुद इसका ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि गुरुवार से ही उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. बता दें कोरोना का संक्रमण शुरू होने के बाद से ही अफरीदी पाकिस्तान में लगातार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद कर रहे थे. वो अपनी टीम के साथ पाकिस्तान के अलग-अलग इलाकों में राहत सामग्री पहुंचा रहे थे.
इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है, उन्होंने लिखा है कि, ‘मैं गुरुवार से ही अच्छा महसूस नहीं कर रहा था, मेरे शरीर में काफी दर्द हो रहा था, मैंने अपना टेस्ट करवाया और बदकिस्मती से में कोविड पॉजिटिव पाया गया. जल्द सेहतमंद होने के लिए आपके दुआओं की जरुरत है, इंशा अल्लाह.’
I’ve been feeling unwell since Thursday; my body had been aching badly. I’ve been tested and unfortunately I’m covid positive. Need prayers for a speedy recovery, InshaAllah #COVID19 #pandemic #hopenotout #staysafe #stayhome
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) June 13, 2020
कोरोना वायरस का कहर पाकिस्तान में भी देखने को मिला है. इस मुल्क में करीब 1 लाख 32 हजार से ज्यादा लोग इस जानलेवा महामारी की चपेट में आ गए हैं. पाकिस्तानी सरकार के लॉकडाउन घोषित करने से लोगों के भूखे मरने की नौबत आ गई थी. ऐसे लोगों की मदद के लिए पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी आगे आए थे.
https://twitter.com/SAfridiOfficial/status/1259461825860702208
आफरीदी ने ट्वीट किया कि मैं गुरुवार से अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. मेरा शरीर बुरी तरह से दर्द कर रहा था. मेरा कोरोना का टेस्ट हुआ और दुर्भाग्य से रिपोर्ट पॉजिटिव आई. शीघ्र स्वस्थ होने के लिए दुआ की आवश्यकता है.





