ताज़ा खबरें

पश्चिम बंगाल: हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल: हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से चोटिल हुईं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बची गयी। सीएम ममता को कमर और पैर पर चोट आयी है। यह घटना उस दौरान हुई जब अचानक उनके हेलीकाप्टर की एमर्जेन्सी लैंडिंग करने के चलते हुई है।

 

दरअसल, मंगलवार को खबर मौसम के चलते उनके हेलीकाप्टर की सिलीगुड़ी के पास सेवोक एयरबेस पर आपात स्थिति में लैंडिंग करवाई गयी। इस दौरान टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के पैर और कमर में चोट आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह हादसा 5 फीट की ऊंचाई से कूदने की वजह से हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम बनर्जी को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।  फिलहाल वह डाॅक्टरों की देख – रेख में है। तृणमूल नेता राजीब बनर्जी का कहना है कि ममता बनर्जी बिल्कुल सुरक्षित हैं।

ममता बनर्जी पंचायत चुनाव को देखते हुए जलपाईगुड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद बागडोगरा हवाई अड्डे जा रही थीं। तभी उनका हेलिकॉप्टर बैकुंठपुर के जंगलों के ऊपर उड़ान भरते समय खराब मौसम वाले क्षेत्र में पहुंच गया. इसके बाद हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button