ताज़ा खबरेंभारत

परिचालन कारणों से Go First की उड़ाने 18 अगस्त तक के लिए रद्द

नई दिल्ली: परिचालन कारणों से 18 अगस्त 2023 तक गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. इससे पहले एयरलाइन कंपनी Go First ने अपनी सभी फ्लाइट्स को 16 अगस्त तक कैंसिल कर दिया था. बता दें कि Go First एयरलाइन ने 3 मई से लगातार अपनी सभी फ्लाइट्स को कैंसिल कर रखा है.

इसकी जानकारी Go First कंपनी ने ट्वीट कर दी है. ट्वीट में लिखा, हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि परिचालन कारणों से, 18 अगस्त 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. उड़ान रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हमें खेद है.

 

हम स्वीकार करते हैं कि उड़ान रद्द होने से आपकी यात्रा योजनाएँ बाधित हो सकती हैं और हम हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 

जैसा कि आप जानते हैं, कंपनी ने तत्काल समाधान और परिचालन के पुनरुद्धार के लिए एक आवेदन दायर किया है. हम शीघ्र ही बुकिंग फिर से शुरू कर सकेंगे. हम आपके धैर्य के लिए धन्यवाद देते हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button