ताज़ा खबरें

परसो मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा… जेल के अंदर से भी काम चलते रहेंगे: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली 21 दिनों की मौहलत अब समाप्त हो रही है. वहीं 2 जून को केजरीवाल को सरेंडर करना है. ऐसे में आज केजरीवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता को संबोधित किया. केजरीवाल ने वीडियो के जरिए कहा कि उन्हें जेल में जनता की चिंता होती है. जेल के अंदर से भी दिल्ली के काम चलते रहेंगे. दिल्ली के काम नहीं रुकने देंगे.

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट ने मुझे चुनाव-प्रचार करने के लिए 21 दिन की मौहलत दी थी… परसो मैं वापस तिहाड़ जेल चला जाऊंगा… देश को तानाशाही से बचाने के लिए जेल जा रहा हूं, इस बात का मुझे फक्र है… इन्होंने मुझे कई तरह से तोड़ने, झुकाने और चुप करने की कोशिश की लेकिन ये लोग सफल नहीं हुए.

 

केजरीवाल ने आगे कहा, इन्होंने मेरी दवाईयां रोक दीं… जेल में इन्होंने कई दिन मेरे इंसुलिन के इंजेक्शन बंद कर दिए… मैं जेल में 50 दिन था, इन 50 दिनों में मेरा 6 किलो वजन कम हो गया… डॉक्टर कह रहे हैं कि ये शरीर में किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत हो सकता है… आप अपना ख्याल रखना… आप खुश रहेंगे तो आपका केजरीवाल भी खुश रहेगा… मैं चाहें जहां रहूं, दिल्ली के काम नहीं रुकने दूंगा… लौट कर मैं हर मां-बहन को हर महीने हजार रुपये देने की भी शुरूआत करूंगा… आज मैं अपने परिवार के लिए आपसे कुछ मांगना चाहता हूं… मेरे पीछे से मेरे माता-पिता का ख्याल रखना… हम सब मिलकर तानाशाही से लड़ रहे हैं… देश को बचाने के लिए यदि मुझे कुछ हो जाए तो गम मत करना… भगवान ने चाहा तो आपका ये बेटा बहुत जल्द वापस आएगा…”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button