ताज़ा खबरें

न्यूड फोटो शूट मामले में रणबीर सिंह ने मुंबई पुलिस को दर्ज कराया अपना बयान

न्यूड फोटो शूट मामले में रणबीर सिंह ने मुंबई पुलिस को दर्ज कराया अपना बयान

 

न्यूड फोटो शूट के मामले कंट्रोवर्सी में फंसे बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने आज यानी सोमवार को अपना बयान मुंबई पुलिस के सामने दर्ज कराया है। बता दें कि रणवीर स‍िंह ने एक मैग्‍जीन के लिए न्‍यूड फोटोशूट कराया था, ज‍िसके बाद उनके ख‍िलाफ मामला दर्ज हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता रणबीर सोमवार सुबह करीब सात बजे जांच अधिकारी के सामने पेश हुए। उन्होंने ढाई घंटे तक अधिकारियों के सवालों का जवाब दिया।

अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता सोमवार सुबह सात बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज करवाया। सिंह सुबह करीब साढ़े नौ बजे थाने से निकले। जरूरत पड़ने पर अभिनेता को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। एनजीओ के एक पदाधिकारी ने शिकायत में आरोप लगाया था कि अभिनेता ने अपनी तस्वीरों से महिलाओं की भावनाओं को आहत किया और उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 292 (अश्लील किताबों आदि की बिक्री), 293 (युवाओं को अश्लील सामग्री की बिक्री), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से कोई शब्द कहना, इशारा करना या किसी कृत्य को अंजाम देना) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

बातचीत के दौरान अधिकारियों ने यह तक कहा कि जरूरत पड़ने पर रणवीर सिंह को फिरसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले चेंबूर पुलिस स्टेशन ने अभिनेता रणवीर सिंह को 22 अगस्त को पेश होने के लिए तलब किया था। हालांकि, इस सिलसिले में अभिनेता ने पेश होने के लिए दो हफ्ते का समय मांगा था। जिसके बाद उन्हें आज यानी 29 अगस्त की तारीख दी थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button