नोएडा में नकाब पहनकर नाबालिग से किया बलात्कार, गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर की फायरिंग
ग्रेटर नोएडा में फिर एक शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई हैं. यहां एक 12 साल की मासूम बच्ची दुष्कर्म का शिकार हुई है। आरोपी ने बच्ची के घर के पास ही खाली पड़े प्लॉट में इस घटना को अंजाम दिया. बच्ची की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां अभी उसका इलाज किया जा रहा है. अच्छी बात ये है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
इकोटेक-3 के पास के गांव की घटना।
यह घटना ग्रेटर नोएडा में शहर के बीच थाना इकोटेक-3 के पास एक गांव की है. बच्ची के साथ दुष्कर्म तब हुआ जब मासूम के माता – पिता काम पर गए थे। बच्ची जब घर के बाहर पास में ही शौच करने गई, उसी वक्त एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची रोती हुई जब घर लौटी तो उसकी हालत काफी गंभीर थी. आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बच्ची की हालत देख उसके माता पिता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद माता पिता ने पुलिस को जानकारी दी.
दरिंदे ने पहना था मास्क।
पुलिस के मुताबिक इकोटेक 3 क्षेत्र के एक गांव में खाली प्लॉट में 11 साल की बच्ची खेल रही थी. वहां पर अपराधी नकाब लगाकर पहुंचा और दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया.
थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत घटित रेप की घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त संबंध में डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/Ae6tnEEDRh
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 26, 2020
ये भी पढ़े : लखनऊ में जानवरों पर क्रूरता की सारे हदें पार,महिला द्वारा पैर से कुचलकर पिल्लों को मारने का वीडियो वायरल, FIR दर्ज
12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार।
डीसीपी वृन्दा शुक्ला के मुताबिक पीड़ित परिवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश में जुट गई. पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
थाना इकोटेक-3 : रेप पीड़िता के मेडिकल स्थिति के सम्बन्ध में डीसीपी महिला सुरक्षा द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/hJ544nUyep
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) August 26, 2020
गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हुई फायरिंग।
डीसीपी वृन्दा शुक्ला के मुताबिक “टीम द्वारा आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस वक्त पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने गई, उसने भागने की कोशिश की वहीं उसके पास एक अवैध तमंचा था, जिससे उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।”





