भारत
नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर नशे में धुत लोगों ने की फायरिंग, 3 गिरफ्तार
गार्डन गैलेरिया मॉल के बाहर कथित तौर पर गोलीबारी करने के बाद नोएडा पुलिस ने तीन लोगों को गरफ्तार किया है. यह घटना रविवार देर रात फिल् सिटी के पास सेक्टर 38 में गार्डन गैलेरिया मॉल में दो समूहों के बीच लड़ाई के बाद हुई.
गनिमत यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार तीनों आरोपी उत्तर प्रदेश के खुर्जा जिले के मूल निवासी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीनों लोग मॉल के ऑस्कर रेस्टो-बार में पार्टी कर रहे थे और शराब पी रखी थी. पार्टी के दौरान उनका दूसरे ग्रुप से झगड़ा हो गया, जिसके बाद उन्होंने पार्किंग में फायरिंग कर दी.
वहीं पुलिस ने मामले में फायरिंग करने और अवैध हथियार रखने का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.
मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है





