Nuh Violence: नूंह जिले में 15 सितंबर से 16 सितंबर तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित

नई दिल्ली: हरियाणा के नूंह जिले में 15 सितंबर को सुबह 10:00 बजे से 16 सितंबर को 23:59 बजे तक मोबाइल इंटरनेट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. नूंह एसपी ने कहा, हमने नूंह में धारा 144 सीआरपीसी लागू कर दी है और हमने लोगों से अपने घरों पर शुक्रवार की नमाज अदा करने का भी अनुरोध किया है.

जहां एक तरफ कांग्रेस विधायक मामन खान को बीते 31 जुलाई को हुए नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार किया गया है. वहीं सांप्रदायिक झड़पों के बाद दर्ज की गई FIR में फिरोजपुर झिरका से विधायक खान आरोपी थे. उन्हें कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था.
दरअसल, मामन खान को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया गया और उसके बाद से अब जो तमाम तथ्य इस मामले में मामन खान के खिलाफ पुलिस ने जुटाए हैं, उन्हें कोर्ट के समक्ष पेश कर मामन खान को पुलिस अपनी कस्टडी में लेने की मांग कोर्ट से कर सकती है. वहीं दौरान कानून व्यवस्था कायम रहे इसके लिए शहर में धारा 144 लगा दी गई है. साथ ही जुम्मे की नमाज़ पर भी रोक लगाई गई है. प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आदेश दिए हैं कि आज जुम्मे की नमाज़ लोग अपने घरों की छत पर ही पढ़ें.





