खेलताज़ा खबरें

नीरज चोपड़ा ने जीती डायमंड लीग ट्रॉफी, उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय

ज्यूरिख: भारतीय भाला फेंक (Javelin) एथलीट नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को इतिहास रच दिया, वह प्रतिष्ठित डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय बन गए, जो एक शीर्ष स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता है, नीरज ने 88.44 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो हासिल कर भारत की सबसे बड़ी जीत में से एक हासिल किया.

 

नीरज चोपड़ा को अच्छी शुरुआत नहीं मिली क्योंकि उनके पहले प्रयास को ‘नो थ्रो’ घोषित किया गया था. इस बीच, जैकब वडलेज्च ने 84.15 मीटर के थ्रो के साथ बढ़त बनाई.

 

वहीं फिर नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर के शानदार थ्रो के साथ प्रतियोगिता में वापसी की, जिसने उन्हें तालिका में शीर्ष पर पहुंचा दिया.

 

नीरज की पहली थ्रो फाउल गई, जबकि दूसरी थ्रो ने 88.44 मीटर की दूरी नापी, जो उन्हें खिताब दिलाने के लिए काफी थी. नीरज ने तीसरी थ्रो 88, चौथी 86.11, पांचवीं 87 और छठी अंतिम थ्रो 83.6 मीटर फेंकी. वादलेच्चो ने नीरज के साथ ओलंपिक में पदक जीता था.

 

जर्मनी के जूलियन वेबर 83.73 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे. इस जीत के साथ नीरज ने 23.98 लाख रुपये की पुरस्कार राशि हासिल की साथ ही डायमंड ट्रॉफी पर भी कब्जा जमाया. जीत के बाद नीरज ने ट्रॉफी के साथ तिरंगे को ओढ़ लिया. इसके बाद सभी विजेताओं को डायमंड ट्रॉफी के साथ ट्रैक पर कार से घुमाया गया, जिसमें नीरज भी शामिल थे.

89.94 मीटर भाला फेंक राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुके हैं नीरज इस सत्र में
86.94 मीटर के साथ चेक गणराज्य के जैकब दूसरे स्थान पर रहे

 

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button