नहीं रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह, सिंगापुर के अस्पताल में 64 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का आज (1 अगस्त) को 64 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका निधन सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ। बता दे कि कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था जिसके बाद आज दोपहर उनका निधन हो गया. अमर सिंह, समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव रहे हैं साथ ही राज्यसभा सांसद भी रहे हैं.
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने पूर्व राज्यसभा सांसद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं. दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ओम शांति.
राज्य सभा सांसद श्री अमर सिंह जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों और सहयोगियों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। ओम शांति! pic.twitter.com/A0y8GZOnk7
— Vice-President of India (@VPIndia) August 1, 2020
ये भी पढ़े : 22 कंपनियों को भारत में मोबाइल और उसके पार्ट्स बनाने का मिला न्योता, आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने दी जानकारी
वही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी।
स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) August 1, 2020
मार्च में उड़ी थी उनके मौत की अफवाह
बता दे लम्बे समय से बीमार चल रहे अमर सिंह की मौत की अफवाह मार्च में उड़ाई गयी थी। जिसके बाद उन्होंने अपनी मौत की अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा था कि टाइगर अभी जिंदा है और बीमारी से जूझ रहा है.





