ताज़ा खबरेंभारत

दुनिया के कई ताकतवर लोगों का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, ओबामा, एलन मस्क से लेकर ये दिग्गज आये हैकर्स के निशाने पर!

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर दुनिया की बड़ी से बड़ी हस्ती से लेकर नेता तक काफी सक्रिय रहते है। मगर बीती रात दुनिया की कई बड़ी हस्तियों के ट्विटरअकाउंट हैक होने से कोहराम मच गया। दरअसल, ट्विटर पर हैकरों ने बड़ा हमला किया है और तो और हैकरों ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जैसे दिग्गज नेताओं के ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए है। इनके अलावा अरबपति कारोबारी एलन मस्क, जेफ बेजोस और बिल गेट्स समेत दुनिया के कई बड़े कारोबारियों के भी ट्विटर अकाउंट हैक कर लिए गए.

हैक किए गए अकाउंट्स पर हैकरों ने पोस्ट किया और पोस्ट में बिटकॉइन में दान मांगा गया और दावा किया गया कि दान में भेजे गए बिटकॉइन को वो दोगुना लौटाया जाएगा, ट्वीट पोस्ट किए जाने के चंद मिनट के भीतर ही ये ट्वीट डिलीट भी हो गए.

हैकर्स ने बिल गेट्स के अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लोग मुझसे समाज में अपना योगदान देने के लिए कहता रहा है। वह समय अब आ गया है। आप मुझे 1000 डॉलर दीजिए मैं आपको इसके बदले 2000 डॉलर दूंगा।’ कोरोना महामारी के नाम पर बराक ओबामा के ट्विटर अकाउंट से भी कुछ ऐसे ही ट्वीट किए गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ ही मिनटों के अंदर बिटकॉइन वॉलेट में लोगों के द्वारा एक लाख डॉलर से अधिक भेज दिए। एक ट्वीट में तो ये तक लिखा था कि “आप लोगों के द्वारा दिए गए पैसों को डबल करने का आभारी हूँ , आप 1000 डॉलर दे मैं आपको 2000 डॉलर वापस करूँगा और ऐसा मैं सिर्फ आधे घंटे के लिए ही करूँगा”।

समस्या वाली बात ये है कि दुनिया कि बड़ी हस्तियों के अकाउंट से ट्वीट करने के बाद लोगों ने जमकर दान भी किया और कुछ ही देर में हैकरों को सैकड़ों लोगों ने बिटकॉइन वॉलेट में एक लाख डॉलर से अधिक भेज दिए।

ये भी पढ़े : गुना में दलित किसान परिवार के साथ पुलिस ने की बर्बरता की सारी हदें पार,ज़हर पीने को मजबूर हुए दंपत्ति

इन दिग्गजों के अकाउंट हुए हैक

– अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा

– डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन

– इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू

– टेस्ला के सीईओ एलन मस्क

– अमेजॉन के सीईओ जेफ बेजोस

– अमेरिका के मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट

– अमेरिका की टीवी स्टार किम कार्दशियन

– माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स

– बर्कशायर हैथवे के सीईओ वॉरेन बफेट

– माइक ब्लूमबर्ग

– अमेरिका के मशहूर रैपर विज खलीफा

– यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट

– इसके अलावा उबर और ऐपल कंपनी के कॉरपोरेट अकाउंट भी हैक हुए.

ट्विटर ने क्या कहा

ट्विटर के सीईओ जैक ने इस पूरे मामले पर कहा कि आज ट्विटर में बहुत ही मुश्किल भरा दिन था, जो हैकिंग हुई उसे हमने रोकने का प्रयास किया. इसके लिए काफी अकाउंट्स को बंद कर दिया गया था. अब अकाउंट फिर शुरू किए जा चुके हैं. ये हैकिंग कैसे हुई और इसके पीछे कौन था, इसकी हम जांच कर रहे है।

https://twitter.com/TwitterSupport/status/1283518038445223936

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button