ताज़ा खबरेंभारत

दिल्ली में बीच सड़क महिला पर कई बार चाकुओं से हमला, सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड

दिल्ली के रोहिणी इलाके में दिन दहाड़े एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। दरअसल यहां एक 28 साल की महिला की चाकू से गोदकर हत्या करने करने का मामला सामने है और तो और इस पूरी घटना का को नजदीक ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया है। बता दे महिला की स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है और उसका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं महिला ने आरोप लगाया है कि उसपर हमला किसी ओर ने नहीं बल्कि उसके पड़ोसी ने किया है।

क्या कहना है पुलिस का ?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक शाहाबाद डेरी थाने की पुलिस को गुरुवार की रात 8.30 बजे सूचना मिली थी कि एक महिला को एक शख्स ने चाकू मार दिया है। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। इधर चाकू के वार से गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा पुलिस का यह भी कहना है कि हमले के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं लगा है।

ये भी पढ़े : डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का ऐलान – ‘अगर ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें तो 5-5 लाख का मुआवजा देगी दिल्ली सरकार’

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी का नाम नरेश उर्फ राजू है। वह महिला का पड़ोसी है। महिला को उसने फोन करके घर के बाहर बुलाया और उसके बाद हमला कर दिया। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पहले आरोपी के खिलाफ शिकायत दी गई थी। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही इस संबंध में जानकारी देने की बात कर रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला चीखती रही और सामने से गुजर गए लोग।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक हमलावर ने सबसे पहले महिला को दो खड़ी कारों के बीच घेरा। इसके बाद उसने महिला पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। जैसे ही हमलावर महिला पर हमला करने लगा, वहां से गुजर रहे एक आदमी ने देखा, वह एक पल के लिए रुका और फिर चला गया। महिला चीखती रही लेकिन कोई उसकी मदद को नहीं आया।

थोड़े दिन पहले ही राजधानी में ही हुई है ऐसी वारदात।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली के अंबेडकर नगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां 19 साल के एक युवक को चार लोगों नें चाकुओं से गोद दिया था। युवक पास की दुकान से अपने पिता के लिए बर्थडे केक लेने जा रहा था जब उसपर ये हमला हुआ। पुलिस ने बताया कि एक महिला को लेकर हुए झगड़े में युवक पर हमला किया गया था। ये पूरी घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button