ताज़ा खबरें

दिल्ली: भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न, जानिए बैठक से जुड़ी कुछ अहम बातें

दिल्ली: भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई संपन्न, जानिए बैठक से जुड़ी कुछ अहम बातें

 

देश की राजधानी दिल्ली में चल रही भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज यानी मंगलवार को सम्पन्न हुई। इससे पहले दिन में, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दूसरे दिन जून 2024 तक बढ़ा दिया गया था।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और (जेपी) नड्डा जी के नेतृत्व में, भाजपा 2024 का लोकसभा चुनाव और भी बड़े बहुमत से जीतेगी। मोदी जी प्रधानमंत्री के रूप में देश का नेतृत्व करने के लिए एक बार फिर लौटेंगे।

प्राप्त जानकारियों के मुताबिक बीते सोमवार को मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मजबूत सांस्कृतिक राष्ट्रीय एकता के लिए भविष्य में काशी-तमिल संगमम जैसे और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को कहा था।

राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने वाले कार्यक्रमों पर जोर देते हुए पीएम मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे काशी-तमिल संगम जैसे और कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दें, ताकि सभी राज्य अपनी संस्कृति, सभ्यता और विरासत को एक-दूसरे के साथ साझा करें और देश सांस्कृतिक रूप से एकता के एक सूत्र में एकजुट हो।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में शामिल लोगों ने केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजीजू द्वारा पेश नौ सूत्री राजनीतिक प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

7 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button