ताज़ा खबरें

दिल्ली -“जेल में हो रही है सीएम केजरीवाल की सेहत खराब करने की कोशिश”, AAP नेता आतिशी

दिल्ली -“जेल में हो रही है सीएम केजरीवाल की सेहत खराब करने की कोशिश”, AAP नेता आतिशी

 

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा दावा किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि जेल में सीएम अरविन्द केजरीवाल की सेहत ख़राब करने की साजिश रची जा रही है।

आतिशी ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि, “अपने शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अरविंद केजरीवाल हर दिन 54 यूनिट इंसुलिन लेते हैं। इंसुलिन की इतनी यूनिट वे लोग लेते हैं जिन्हें गंभीर डायबटीज़ है। इस बीमारी में आप क्या खाना खाते हैं और कौन सा व्यायाम करते हैं, यह सब डायबटीज़ के रोगी के लिए आवश्यक है। यही वजह है कि कोर्ट ने उन्हें घर का बना खाना खाने की इजाजत दे दी है। लेकिन बीजेपी अपनी सहयोगी संस्था ईडी की मदद से अरविंद केजरीवाल की सेहत खराब करने की कोशिश कर रही है और उनके घर का खाना बंद करने की कोशिश कर रही है।.. ईडी ने कोर्ट में कहा कि अरविंद केजरीवाल मीठी चाय पी रहे हैं और मिठाई खा रहे हैं, यह सरासर झूठ है”

 

दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की एक याचिका पर ईडी ने अपना जवाब दिया। इसमें ईडी ने कहा कि केजरीवाल जेल में आम और मिठाई खा रहे हैं ताकि केजरीवाल स्वास्थ्य आधार पर जमानत मांग सके।

ईडी के इसी जवाब पर आतिशी ने यह बड़ा आरोप लगाया है। आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा के मुताबिक काम कर रहे ईडी ने आज अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर लगातार झूठ बोला। दरअसल, जेल में केजरीवाल को वही खाना दिया जा रहा है, जो डाइट चार्ट कोर्ट में जमा किया गया है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत, अरविंद केजरीवाल की हत्या कराने की कोशिश की जा रही है।

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button