झारखंड: नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला, 2 लोग गिरफ्तार
झारखंड: हजारीबाग ज़िले में कथित तौर पर नाबालिग लड़की के अपहरण और जबरन शादी करवाने का मामला आया है. मामला केरेडारी थाना क्षेत्र का है जहां दो आरोपियों ने एक नाबालिग लड़की को जबरन अगवाह कर लिया.
पीड़ित लड़की की मां ने बताया, “शाहिद अंसारी 4 तारीख को अपने दोस्तों के साथ आया और हमको डराने, धमकाने लगा. अरबाज और शाहिद अंसारी जबरन हमारी बेटी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गए.”
पुलिक ने बताया नाबालिग लड़की के अपहरण की सूचना मिलने पर मामला दर्ज़ कर कार्रवाई शुरू की थी. लड़की की बरामदगी और अभियुक्त की गिरफ़्तारी के लिए हमने राज्य के बाहर एक टीम भेजी थी. हमने लड़की को बरामद कर लिया है. लड़की का बयान न्यायालय के सामने दर्ज़ करा मेडिकल के लिए भेजा जाएगा.
SP मनोज रतन चोथे ने बताया हमने अभियुक्त के साथ एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है. हमने कुल 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है. मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर क़ानून के अनुसार कार्रवाई होगी. धर्म परिवर्तन की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन पुलिस इस बिंदू पर भी जांच करेगी.






three risks of using anabolic steroids and other performance-enhancing drugs
References:
zurimeet.com