ताज़ा खबरें

‘जिंदा बंदा’ शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ का गाना हुआ रिलीज़, कई डांसरों के बीच थिरकते नजर आए शाहरुख़

‘जिंदा बंदा’ शाहरुख़ खान की फिल्म ‘जवान’ का गाना हुआ रिलीज़, कई डांसरों के बीच थिरकते नजर आए शाहरुख़

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘जवान’ का गाना जिंदा बंदा आज रिलीज़ किया गया है। बता दें कि 7 सितंबर को रिलीज़ होने वाली शाहरुख़ खान की फिल्म जवान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हैं। इस बीच जवान का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ आज रिलीज किया गया है. जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने को लेकर खूब प्यार मिल रहा है। गाना रिलीज होने के बाद से उनके फैंस उनकी फिल्म जवान के लिए और भी एक्साइटेड हो गए हैं।

गौरतलब है कि इस फिल्म में शाहरुख खान को मिलाकर करीब 10 एक्टर्स नजर आने वाले हैं। जबकि तीन बड़े सुरस्टार्स फिल्म में कैमियो करते भी नजर आएंगे।

बात जवान फिल्म की करें तो यह सुपर डुपर एक्शन फिल्म होने वाली है। हालांकि महज टीजर के लांच होने से इस बात का अंदाजा लगा पाना जरा मुश्किल है, लेकिन दर्शकों को इससे पूरी उम्मीद है। फिल्म जवान का प्रीव्यू भी रिलीज़ हो चुका है। जिससे देखने से पता चलता है कि शाहरुख खान इस मूवी में आर्मी अधिकारी के रोल में हो सकते हैं।

बात टीजर की करें तो शाहरुख़ का एक डायलॉग लोगों के बीच काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं ” जब मैं विलेन बनता हूँ तो कोई हीरो टिक नहीं सकता है.”

बात कास्टिंग की करें तो पता चलता है कि इस फिल्म में शाहरुख़ के अलावा दीपिका पादुकोण, नयनतारा और विजयसेतु का लुक बेहद कमाल का है। इसका टीजर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

बता दें कि इस फिल्म को तीन भाषाओं तमिल, तेलगु और हिंदी में रिलीज किया जायेगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button