ताज़ा खबरें

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग का हिस्सा ढहा, 10 लोग अंदर फंसे

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन चार लेन की सुरंग का एक हिस्सा गुरुवार की रात ढह गया. जिसके बाद उसमें करीब 10 लोग फंस गए.

 

“जम्मू और कश्मीर के रामबन जिले में रामबन और रामसू के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग के गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. मैं डीसी मुसरत इस्लाम के लगातार संपर्क में हूं. करीब 10 मजदूर मलबे में दबे हैं. अन्य 2 को बचाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया. बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है. नागरिक प्रशासन और पुलिस अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.” केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने किया ट्वीट.

 

वहीं अधिकारियों ने बताया कि चार लोगों को मलबे से निकाला गया है, चारों घायल हैं और 10 अन्य अब भी सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं. उन्होंने बताया कि सुरंग के आगे के हिस्से की तरफ खड़े बुलडोजर और ट्रक समेत कई वाहन और मशीनें क्षतिग्रस्त हो गयीं हैं.

 

#WATCH जम्मू-कश्मीर: रामबन के मेकरकोट इलाके में खूनी नाला के नज़दीक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बचाव अभियान जारी है. जहां बीती देर रात एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा ढह गया. जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का कहना है कि मलबे में 10 मज़दूर फंसे हैं.

 

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button