ताज़ा खबरेंभारत

जबलपुर ऑडिनेंस फैक्ट्री से हथियार चोरी मामले में हथियार तस्कर को एनआईए ने गया से किया गिरफ्तार

एनआईए की टीम ने आज एक बड़ी कार्रवाई को को अंजाम देते हुए गया से हथियार तस्कर राजीव रंजन सिंह उर्फ चुन्नू सिंह को गिरफ्तार किया। अतरी के रहने वाले राजीव रंजन सिंह को जबलपुर ऑडिनेंस फैक्ट्री से चोरी की गई हथियारों की चोरी मामले में पकड़ा गया है। दरअसल 7 सितंबर 2018 को मुंगेर से मिले एके सीरिज के हथियारों की तस्करी मामले में एनआईए ने पूरी कार्रवाई की है।

ये भी पढ़े : CM आवास के बाहर धरने पर बैठे सिसोदिया, पुलिस पर लगाया सीएम केजरीवाल को नजरबंद करने का आरोप

छापेमारी के दौरान मिले हथियार।

मुंगेर के मिर्जापुर बरहद गांव में छापेमारी के दौरान तीन एके-47 सहित कई हथियार मिले थे। मामले में गिरफ्तार तस्कर मोहम्मद इमरान,शमशेर आलम और उसकी बहन रिजवान बेगम से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी हथियार जबलपुर के ऑडिनेंस से चोरी की गई थी। ये सभी 2012 से ही एके-47 जैसे खतरनाक हथियार की तस्करी में लगे हुए थे। इन हथियारों को अपराधियों और नक्सलियों को बेंचा जाता था। बता दे एनआईए ने हथियार तस्करी मामले में 13 आरोपियों पर चार्टशीट दायर की थी।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button