चुनाव 2022ताज़ा खबरें
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का पहला चरण कल, 89 सीटों पर होगा मतदान, यहाँ जाने पूरा चुनावी लेखा-जोखा
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का पहला चरण कल, 89 सीटों पर होगा मतदान, यहाँ जाने पूरा चुनावी लेखा-जोखा
गुजरात में कल यानी गुरुवार से शुरू हो रहा है विधानसभा 2022 का चुनाव। यहाँ गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से 89 सीटों पर पहले चरण का मतदान कल होगा। गुजरात के कुल 19 जिलों की इन 89 सीटों पर मतदान होना हैं। इस दौरान कुल 788 उम्मीदवारों अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
यहाँ जाने गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण से जुड़ी कुछ प्रमुख बातें:
- इस बार सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में लगातार सातवीं बार फिर से अपनी पार्टी की सत्ता काबिज करने के लिए चुनाव लड़ेगी।
- इस चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच है।
- पहले चरण में दक्षिण गुजरात के 19 जिलों और कच्छ-सौराष्ट्र क्षेत्र के कुल 788 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
- पहले चरण में 70 महिला उम्मीदवार और 339 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
- राज्य की 89 सीटों में से 14 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं जबकि सात सीटें दलितों के लिए आरक्षित हैं।
- मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
- इस चरण में 2,39,76,670 मतदाता मतदान कर सकते हैं, जिनमें से 1,24,33,362 पुरुष हैं जबकि 1,15,42,811 महिलाएं हैं। करीब 497 थर्ड जेंडर मतदाता भी वोट देकर लोकतंत्र में अपने हिस्सेदारी सुनिचित करेंगे ।
- इस चरण में 50% पोलिंग बूथ की वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।
- मतदान केंद्र पर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया गया है।
- कुल 25,430 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 16,416 ग्रामीण क्षेत्रों में और 9,014 शहरी क्षेत्रों में हैं।
- क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जामनगर उत्तर सीट से चुनाव लड़ेंगी।
- मोरबी पुल ढहने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मोरबी सीट से भाजपा के पूर्व विधायक कांतिलाल अमृतिया इस चरण में चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
- पीड़ितों को बचाने के लिए कथित तौर पर पानी में कूदने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें ‘मोरबी हीरो’ कहा गया था।
- वराछा रोड (सूरत जिला) से अल्पेश कथीरिया पहले हार्दिक पटेल के करीबी सहयोगी थे, जिन्हें केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने टिकट दिया है।





