अफगानिस्तान: स्कूल में हुआ ब्लास्ट, 16 की मौत, दो दर्जन से भी ज्यादा हुए घायल
आज यानी बुधवार को अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आरही है। यहाँ ऐबक शहर के एक जिहदिया स्कूल में भीषण धमाका हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह धमाका तब हुआ जब स्कूल में दोपहर की नमाज हो रही थी। धमाके में करीब 16 लोगों की मौत हुई है, साथ ही कम से कम 24 लोगों घायल हुए हैं।
Taliban official says at least 10 students were killed when a bomb blast hit a religious school in northern Afghanistan pic.twitter.com/7tSodOBBcS
— TRT World Now (@TRTWorldNow) November 30, 2022
स्थानीय मीडिया द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने बताया कि, धमाके के बाद मारे गए कुल लोगों में करीब 10 छात्र भी शामिल है।
गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद से आम नागरिकों को निशाना बनाकर अब तक दर्जनों विस्फोट और हमले हुए हैं। इनमें से अधिकांश का दावा इस्लामिक स्टेट समूह (ISIS) ने किया है। हालांकि अब तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.