ताज़ा खबरें

गुजरात: मैरोबी घटना स्थल पर पहुचें पीएम मोदी, काबिल ब्रिज के टूटने से 135 लोगों ने गवाई अपनी जान

गुजरात: मोरबी घटना स्थल पर पहुचें पीएम मोदी, काबिल ब्रिज के टूटने से 135 लोगों ने गंवाई अपनी जान

 

आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेश पटेल के साथ मोरबी जिले की घटना स्थल पर पहुंचे हैं। यहां पीएम  मोदी ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद वह पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे। बता दें कि 30 अक्टूबर को यहां मच्छू नदी पर बने केबल ब्रिज के टूट जाने से एक बड़ा हादसा हो गया था। इस हादसे में अबतक 135 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कई लोगों के लापता होने की भी खबर है, जिसके चलते खोज और बचाव का अभियान अभी जारी है।

 

गौरतलब है कि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है। शीर्ष अदालत में इसको लेकर एक याचिका दायर की गई है। जिसके बाद अब इस मामले में 14 नवंबर को सुनवाई करने के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार देर रात गांधीनगर राजभवन में मोरबी पुल हादसे को लेकर समीक्षा बैठक की।

बैठक में पीएम ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी और आला अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और लोगों की पूरी मदद करने के निर्देश दिए। बैठक में दो नवंबर को प्रदेश में राजकीय शोक रखने का फैसला किया गया। पीएम मोदी आज दोपहर मोरबी पीड़ित परिवारों से मिलने जाएंगे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button