ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला होंगे लोकसभा के नए स्पीकर, आज करेंगे नामांकन दाखिल

राजस्थान के कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला लोकसभा के नए स्पीकर होंगे. लोकसभा स्पीकर के पद के लिए बिड़ला आज अपना नामांकन दोपहर करीब 12 बजे दाखिल करेंगे.

बुधवार को सदन में इसपर मतदान होगा. क्योंकि एनडीए के पास लोकसभा में बहुमत है, ऐसे में उनका ही लोकसभा स्पीकर बनना तय माना जा रहा है.

लोकसभा स्पीकर का चुनाव आज होगा, जिसके लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, रमापति राम त्रिपाठी, एसएस अहलुवालिया और डॉ. वीरेंद्र कुमार जैसे कई दिग्गज नेताओं के नामों पर चर्चा की ख़बरें सामने आ रही थी. हालांकि अब एनडीए के लोकसभा स्पीकर के पद के लिए उम्मीदवार का नाम साफ़ हो चुका है.

ओम बिड़ला की पत्नी अमिता बिड़ला ने भी ख़ुशी जताते हुए कहा कि यह उनके परिवार के लिए बेहद खुशी और गर्व का पल है. हम उन्हें चुनने के लिए कैबिनेट के बहुत आभारी हैं.

लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए ओम बिड़ला की उम्मीदवारी का समर्थन करने के लिए नेशनल पीपुल्स पार्टी, मिज़ो नेशनल फ्रंट, लोक जनशक्ति पार्टी, वाईएसआरसीपी, जेडीयू, अन्नाद्रमुक, अपना दल, और बीजद सहित 10 पार्टियां भी शामिल हैं.

ALSO READ: अनंतनाग: सेना ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढ़ेर, एक जवान शहीद

हालांकि भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेपी नड्डा के घर से निकलते हुए जब उनसे यह पूछा गया कि क्या वह लोकसभा अध्यक्ष के पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार हैं, उन्होंने इसपर कहा,”मुझे कोई जानकारी नहीं है. मैं कार्यकारी अध्यक्ष से सिर्फ एक ‘कार्याकर्ता’ की हैसियत से मिलने गया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button