ताज़ा खबरेंभारतराजनीतिराजनीती

कांग्रेस पर बरसी बसपा सुप्रीमो मायावती कहा – कांग्रेस को सबक सिखाने का आया समय

राजस्थान में सियासी घमासान अब आये दिन तगड़ा होते जा रहा है। हाल फिलहाल ही बहुजन समाज पार्टी ने कांग्रेस को झटका देते हुए बीएसपी के सिंबल पर जीते सभी 6 विधायकों को व्हिप जारी कर दिया दिया जिसमें राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस के खिलाफ वोट करने के लिए कहा गया है. यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उनकी पार्टी से सदस्यता रद्द कर दी जाएगी.

कांग्रेस को मायावती से झटका लगा ही था की आज मायावती फिर कांग्रेस पर बरस पड़ी। मायावती ने कि कहा दुख की बात है कि गहलोत ने अपने मुख्यमंत्री बनने के बाद अपनी बदनियत से BSP को राजस्थान में गंभीर नुकसान पहुंचाने के लिए हमारे 6 MLAs को असंवैधानिक तरीक से कांग्रेस में विलय करने की गैर कानूनी कार्यवाही की है और यही गलत काम उन्होंने पिछले कार्यकाल में भी किया था .

कांग्रेस को सबक सिखाने का आया समय !

मायावती ने कहा कि बसपा पहले भी अदालत जा सकती थी लेकिन हम कांग्रेस और सीएम अशोक गहलोत को सबक सिखाने के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे. अब हमने कोर्ट जाने का फैसला किया है. हम इस मामले को ऐसे ही नहीं छोड़ेंगे. हम सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे.

                                                                            Mayawati

ये भी पढ़े : विश्व हेपेटाइटिस दिवस आज: जानें, इस जानलेवा बीमारी के लक्षण और बचाव

अशोक सरकार में मंत्री ने कहा सत्र बुलाना हमारा अधिकार।

राजस्थान में राज्यपाल द्वारा विधानसभा सत्र का प्रस्ताव वापस किए जाने के बाद सीएम गहलोत के आवास पर कैबिनेट की मीटिंग दो घंटे तक चली.

       

मीटिंग खत्म होने के बाद गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और हरिश चौधरी ने NDTV से बात करते हुए कहा सत्र बुलाना “अधिकार है हमार” . उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि 31 जुलाई को सत्र बुलाया जाए. साथ ही गेहलोत के मंत्रियों ने कहा कि गवर्नर ने जो भी सवाल पूछे थे हमने उसके जवाब दे दिए है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button