कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे, राहुल गांधी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे, राहुल गांधी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस
आज यानी 16 दिसंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इस यात्रा का नेतृत्व पार्टी के सीनियर नेता राहुल गांधी रहे थे। यात्रा के दौरान उन्होंने सात राज्यों का भ्रमण करते हुए करीब 2800 किलोमीटर से भी अधिक दूरी तय की है। इनमें तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश शामिल हैं। इन दिनों राहुल गांधी राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
🔲 राजस्थान: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत दौसा के मीणा उच्च न्यायालय से की।#Congress #RahulGandhi pic.twitter.com/ToP2BMyo92
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) December 16, 2022
इस दौरान कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि यात्रा के सौ दिन पूरे होने की ख़ुशी में राहुल गांधी जयपुर में प्रेस कॉन्फ़्रेंस करेंगे। उनके अनुसार, इस अवसर पर गायिका सुनिधि चौहान भी होंगी। हिमाचल प्रदेश के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने सभी विधायकों के साथ जयपुर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे।






Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?