ताज़ा खबरेंराजनीति

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार आज, 24 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु: कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनाने के करीब एक हफ्ते बाद आज यानि 27 मई, शनिवार को 24 विधायकों को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई. कर्नाटक में पूर्ण बहुमत हासिल कर सरकार बनाने के करीब एक हफ्ते बाद कांग्रेस ने शुक्रवार, 26 मई को 24 विधायकों की सूची जारी की जिन्हें आज कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.

 

बता दें कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी, जबकि 24 अन्य विधायकों को शनिवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.

 

वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जो मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.

 

साथ ही केएन राजन्ना, शरणबसप्पा दर्शनपुर, शिवानंद पाटिल, रामप्पा बलप्पा तिम्मापुर, एस एस मल्लिकार्जुन, शिवराज संगप्पा तंगदागी, डॉ शरण प्रकाश रुद्रप्पा पाटिल, मंकल वैद्य, लक्ष्मी हेब्बलकर, रहीम खान, डी सुधाकर, संतोष लाड, एन एस बोसेराजू, सुरेश बीएस, पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा, डॉ एमसी सुधाकर और बी नागेंद्र को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जा रही है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button