कमर्शियल LPG गैस के दामों में आयी भारी गिरावट, जाने देश के प्रमुख शहरों में LPG के नए रेट

कमर्शियल LPG गैस के दामों में आयी भारी गिरावट, जाने देश के प्रमुख शहरों में LPG के नए रेट
महीने के पहले दिन ही महंगाई का कहर झेल रहे लोगों के लिए राहत देने वाली खबर आ रही है। LPG सिलेंडर (खाने बनाने वाली गैस) के दामों में आज एक जून को बड़ा बदलाव हुआ है। सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। इसमें कमर्शियल 19 किलो वाले LPG सिलेंडर के दाम 135 रुपये प्रति सिलेंडर घटा दिये गए हैं।
19 किलो वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 135 रुपये प्रति सिलेंडर की कमी के बाद दिल्ली में अब इसकी कीमत 2219 रुपये होगी। कोलकाता में 2322 रुपये, मुंबई में 2171.50 रुपये और चेन्नई में 2373 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत होगी।
घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। pic.twitter.com/TmrNK9lAkG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 1, 2022
देश के प्रमुख शहरों में LPG के नए रेट
दिल्ली में अब 19 किलो वाले सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) के दाम घटकर 2,219 रुपये हो गए हैं। इससे पहले ये सिलेंडर 2,354 रुपये में मिल रहे थे। इसी तरह कमर्शियल सिलेंडर के दाम कोलकाता में 2,454 रुपये की जगह 2,322 रुपये, मुंबई में 2,306 रुपये से कम होकर 2,171.50 रुपये और चेन्नई में 2,507 रुपये से कम होकर 2,373 रुपये हो गए हैं। उच्च स्तर पर बरकरार महंगाई के बीच कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है।






top steroids online reviews
References:
https://playidy.com