ताज़ा खबरेंभारत

ओडिसा में हैवानियत की सारी हदें पार, अपहरण के बाद नाबालिग लड़की से 22 दिनों तक दरिंदों ने किया सामूहिक बलात्कार

देश में महिला सुरक्षा को लेकर आये दिन सरकार कटघरे में रहती है। अब महिला सुरक्षा को लेकर कटघरे में है ओडिसा सरकार। दरअसल यहाँ माता-पिता के साथ कहासुनी होने पर 17 साल की एक लड़की घर से भाग गयी जिसके बाद ओडिशा के कटक में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में 22 दिनों तक कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया. यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी है।

ये था मामला।

पुलिस के मुताबिक पड़ोसी जगतसिंहपुर जिले की रहने वाली लड़की पिछले महीने अपने माता-पिता से कहासुनी होने बाद घर से भाग गई थी। जिसके बाद पीड़िता के मुताबिक जब वह घर लौटने के लिये कटक में ओएमपी स्कवायर पर बस में सवार होने के लिये खड़ी थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे अपनी मोटरसाइकिल से घर पहुंचाने की पेशकश की।

ये भी पढ़े : उत्तरप्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार जारी, हाल – फिलहाल में दर्ज हुए इन बड़े अपराधों से फिर उठा महिला सुरक्षा पर सवाल

पीड़िता ने बताया कि वह व्यक्ति उसे घर पहुंचाने के बजाय चौलीगंज पुलिस थाना क्षेत्र के गतीरौतपटना गांव स्थित पोल्ट्री फार्म ले गया। जहां उसे 22 दिनों तक बंधक बना कर रखा गया।

22 दिनों तक हुआ सामूहिक बलात्कार।

पीड़िता के मुताबिक फार्म में दो लोगों ने उससे बार-बार बलात्कार किया।

ऐसे मिली पुलिस को सूचना।

बता दे अधिकारियों के मुताबिक स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को परिसर में कुछ संदिग्ध गतिविधि होने की सूचना दी, तब वहां पुलिस ने तुरंत छापा मारा गया, जिसके बाद इस घिनोने कृत्य के बारे में पता चल सका। एक पुलिस अधिकारी ने ये भी बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दूसरे आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी है।

इधर आरोपी के फरार दोस्त को पकड़ने के लिये एक पुलिस की एक टीम भी गठित की गई है और पीड़िता को जिला बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे एक अनाथालय भेज दिया गया।

इस केस की बात करे तो इस घटना के बाद बलात्कार और सामूहिक बलात्कार का एक मामला पुलिस दर्ज कर चुकी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button