IPL 2023खेलताज़ा खबरें

आईपीएल 2023: गुजरात बनाम हैदराबाद की भिंड़त आज, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल 2023: गुजरात बनाम हैदराबाद की भिंड़त आज, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा मुकबला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

आईपीएल सत्र 2023 का 62 वं मुक़ाबला आज यानी सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुक़ाबला गुजरात टाइसइंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। बता दें कि गुजरात की टीम के पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, वहीं सनराइजर्स को पिछले मैच में लखनऊ ने शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच में जीत को अपने नाम करने की पूरी ताकत लगाएंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में गुजरात ने 12 मैच खेले हैं जिनमें 8 जीते और 4 हारे हैं। 16 अंक के साथ हार्दिक की टीम पहले स्थान पर काबिज है। उसे प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए सिर्फ एक जीत की दरकार है। वहीं सनराइजर्स ने इस सीजन में अब तक 11 मैच खेले हैं जिनमें 4 जीते और 7 हारे हैं। 8 अंक के साथ टीम नौवें स्थान पर है।

इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी। इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं। यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, नूर अहमद, मोहम्मद शमी.

सनराइजर्स हैदराबाद: अनमोलप्रीत सिंह, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, विवरांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, मार्को यानसेन, मयंक मारकंडे

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button