ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी लिख, कांग्रेस के समर्थन के लिए जताया आभार

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिल्ली सेवा विधेयक पर समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त किया है.

 

इसके अलावा उन्होंने पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह को पत्र लिखकर बीमार हालत मे उपस्थिती देने पर आभार व्यकत करते हुए पत्र में लिखा, ‘जीएनसीटीडी संशोधन विधेयक 2023 को खारिज करने और इसके खिलाफ मतदान करने में उनकी पार्टी के समर्थन के लिए दिल्ली के 2 करोड़ लोगों की तरफ से आपका आभार.’

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा, ‘मैं जीएनसीटीडी संशोधन विधेयक 2023 को अस्वीकार करने और उसके खिलाफ मतदान करने में आपकी पार्टी के समर्थन के लिए दिल्ली के दो करोड़ लोगों की तरफ से आभार व्यक्त करता हूं. मैं संसद के अंदर और बाहर दिल्ली के लोगों के अधिकारों की वकालत करने के लिए आपकी दिल से सराहना करता हूं. मुझे भरोसा है कि संविधान के सिद्धांतों के प्रति आपकी अटूट निष्ठा दशकों तक याद रखी जाएगी. हम संविधान को कमजोर करने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई में आपके निरंतर समर्थन की आशा करते हैं.’

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button