ताज़ा खबरें

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर की टिप्पणी, स्मृति ईरानी ने सोरोस पर साधा निशाना

अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस ने पीएम मोदी पर की टिप्पणी, स्मृति ईरानी ने सोरोस पर साधा निशाना

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमेरिकी अरबपति जॉर्ज सोरोस पर निशाना साधा गया है। उन्होंने कहा कि एक विदेशी ताकत जिसके केंद्र में जॉर्ज सोरोस हैं, उन्होंने ऐलान किया है कि वे भारत के लोकतांत्रिक ढांचे पर वार करेंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वे PM मोदी को अपने वार का मुख्य बिन्दु बनाएंगे।

स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने ऐलान किया है कि वे हिन्दुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिन्दुस्तान के हितों का नहीं उनके हितों की रक्षा करेंगे। इसका मुंह तोड़ जवाब हर भारतीय को देना चाहिए।

स्मृति ईरानी ने कहा कि जॉर्ज सोरोस का यह ऐलान कि वो हिंदुस्तान में मोदी को झुका देंगे, हिंदुस्तान की लोकतांत्रिक तरीके से चुनी सरकार को ध्वस्त करेंगे उसका मुंहतोड़ जवाब हर हिंदुस्तानी को देना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया है कि वो प्रधानमंत्री मोदी को अपने वार का मुख्य बिंदु बनाएंगे। उन्होंने ऐलान किया है कि वो हिंदुस्तान में अपनी विदेशी ताकत के अंतर्गत एक ऐसी व्यवस्था बनाएंगे जो हिंदुस्तान नहीं, बल्कि उनके हितों का संरक्षण करेगी।

बता दें कि हाल ही में जॉर्ज सोरोस ने अडानी मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था, मोदी इस मुद्दे पर शांत हैं. लेकिन उन्हें विदेशी निवेशकों और संसद में सवालों के जवाब देने होंगे. सोरोस म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे. उन्होंने कहा था कि यह भारत की संघीय सरकार पर मोदी की पकड़ को काफी कमजोर कर देगा और बहुत जरूरी संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने के दरवाजा खोल देगा. उन्होंने कहा था, मुझे उम्मीद है कि भारत में एक लोकतांत्रिक परिवर्तन होगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button