अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बनी टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 की एंबेसडर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड में धूम मचाने के बाद कई किताब और कामयाबी अपने नाम कर रही है। कामयाबी के मामले में दुनिया उनके कदम चूमते हुए नज़र आती है। इसी क्रम में अब अब प्रियंका चोपड़ा ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है । कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुकीं प्रिंयका चोपड़ा के नाम के साथ एक और सम्मान जुड़ गया है। दरअसल, एक्ट्रेस को टोरेंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2020 का एंबेसडर बनाया गया है। एक्ट्रेस ने खुद इस बात की घोषणा की है।
प्रियंका का नाम उन 50 फिल्ममेकर्स और एक्टर्स में शामिल किया गया गै, जिन्हें फिल्म फेस्टिवल में एंबेसडर के तौर पर बुलाया गया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल को लेकर अपनी बात कही है। इस इंस्टाग्राम पोस्ट में एक वीडियो है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के कुछ वीडियो शामिल हैं। वीडियो के साथ, प्रियंका ने कहा कि टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल उनके लिए दूसरा घर रहा है।

इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मेरे करियर के दौरान, टीआईएफएफ मेरे लिए एक दूसरा घर रहा है, मैंने कई फिल्मों के साथ, एक अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में, जिन्होंने महोत्सव में अपनी दुनिया की शुरुआत की. ‘ एक्ट्रेस ने एक लंबा नोट लिखा है और टोरेंटो फेस्टिवल की जर्नी के बारे में बताया है.
View this post on Instagram
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के साथ डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप भी ऐसे स्टार हैं, जिन्हें फेस्टिवल में एक एंबेसडर के तौर पर इनवाइट किया गया है।
ये भी पढ़े: पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट फिर हुआ सस्पेंड, वीडियो में पायल ने निकाली भड़ास
आपको बता दें की प्रियंका चोपड़ा ने कुछ ही दिनों पहले अमेजन के साथ दो साल की ‘मल्टीमिलियन-डॉलर फर्स्ट-लुक टेलीविजन डील’ पर हस्ताक्षर किए थे.इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी . एक्ट्रेस ने फोटो शेयर करते हुए कहा था , “एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर होने के नाते, मैंने हमेशा भाषा और भूगोल के बावजूद महान सामग्री बनाने के लिए दुनिया भर से एक साथ आने वाली रचनात्मक प्रतिभा के एक खुले कैनवास का सपना देखा है.”





hgh apotheke kaufen
References:
hgh kaufen deutschland