ताज़ा खबरें

अप्रैल में ही झेलने पड़ सकते हैं गर्म हवाओं के थपेड़े, IMD ने हीट वेव को लेकर जारी किया अलर्ट

अप्रैल में ही झेलने पड़ सकते हैं गर्म हवाओं के थपेड़े, IMD ने हीट वेव को लेकर जारी किया अलर्ट

 

देश में अब गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। अप्रैल के महीने में ही जहां एक तरफ लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा हैं वहीं दूसरी तरफ अब हीट वेव यानी लू भी चलना शुरू हो गयी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में हीट वेव के तेज होने की आशंका जताई है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह पूर्वानुमान जारी किया।

 

हीट वेव ‘लू’ की दी चेतावनी 

IMD के अनुसार, अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने चरम पर है। आने वाले पांच दिनों में अधिकतम तापमान में कम से कम 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि की हो सकती है। मौसम विभाग ने भी इस साल ज्यादा गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों में हीट वेव से बचने की चेतावनी भी  दी है। इसके साथ ही मौसम विभाग का यह भी मानना है कि मार्च और अप्रैल में तेज गर्म हवाएं चलना असामान्य है।

इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट 

मौसम विभाग की मानें तो गंगीय पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में 15 अप्रैल और बिहार में 15 से 17 अप्रैल तक लू की स्थिति रह सकती है। इसके अलावा मध्य और उत्तर प्रायद्वीपीय भारत में अधिकतम तापमान फिलहाल 40 डिग्री से 42 डिग्री के बीच बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक है।

कब होती है ‘लू’ की स्थिति हने की घोषणा 

गौरतलब है कि जब मैदानी इलाकों में किसी स्थान पर अधिकतम तापमान बढ़ कर कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय इलाकों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है, या फिर सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो जाता है। तब ‘लू’ की स्थिति होने की घोषणा कर दी जाती है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button