हरियाणा में गठबंधन के बाद आज सरकार बनाने का दावा करेंगे खट्टर

दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैंमनोहर लाल खट्टर शनिवार को चंडीगढ़ में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलकर सरकार बनाने का दावा करेंगे।
इससे पहले शुक्रवार रात भाजपा और दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने हरियाणा में सरकार बनाने के लिए गठबंधन किया। दिल्ली में एक मीडिया ब्रीफिंग में गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणा की राज्य के मुख्यमंत्री भाजपा से होंगे और डिप्टी सीएम जेजेपी से होंगे।

वही शनिवार को चंडीगढ़ में यूटी गेस्ट हाउस में भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान, सीएम मनोहर लाल खट्टर को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.
#Chandigarh: Manohar Lal Khattar has been elected BJP’s legislative party leader. #Haryana @mlkhattar pic.twitter.com/Ht9e1NZF92
— NewsMobile (@NewsMobileIndia) October 26, 2019
वही मीडिया ब्रीफिंग के दौरान मौजूद दुष्यंत चौटाला ने कहा: “हरियाणा को एक स्थिर सरकार देने के लिए भाजपा और जेजेपी का साथ आना महत्वपूर्ण था। मैं अमित शाह जी और नड्डा जी को धन्यवाद देना चाहता हूं। हमारी पार्टी ने तय किया था कि राज्य की बेहतरी के लिए स्थिर सरकार का होना जरूरी है।”
बता दे कि 21 अक्टूबर को हुए राज्य में विधानसभा चुनावों में भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 40 सीटें हासिल की थीं, और कांग्रेस 31 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर आई थी। जबकि जेजेपी को 10 विधानसभा सीटें मिलीं। सरकार बनाने का दावा करने के लिए बहुमत के लिए 46 सीटों की जरूरत होती है।






Truly a masterpiece of content. Stream equidia live programme tv — expert analysis and on‑track coverage. HD streams with low latency. racecards and odds, results archive, expert picks. HD streams with low latency.
hgh fragment 176-191 kaufen
References:
https://bleezlabs.com