ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

सुशांत केस में सीबीआई जांच पर बॉलीवुड अभिनेताओं ने जताई ख़ुशी, सुशांत की बहन श्वेता ने कहा -सच्चाई की ओर पहला कदम

आज सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत केस में अपना फैसला सुना दिए है। अब इस केस की जांच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को सौप दी है। इस फैसले ने देश की जनता को ना केवल ख़ुशी दी है बल्कि इस निर्णय ने उच्च अदालत में उनके विश्वास को भी गहरा किया है।

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने बुधवार की सुबह दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता की मौत पर सीबीआई जांच के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। शीर्ष अदालत के इस निर्णय के बाद श्वेता ने कई सारे ट्वीट के माध्यम से अपनी खुशी का इजहार किया।

अपने अकाउंट से ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, “आखिरकार हमें सफलता मिली। उन्होंने आगे लिखा, “शुक्रिया भगवान! आपने हमारी दुआएं कबूली, लेकिन यह महज शुरुआत है..सच्चाई की ओर पहला कदम!

इस केस में सीबीआई को कमान सौंपी जाने के बाद न केवल उनकी बहन बल्कि बॉलीवुड के कई एक्टर्स ने इस फैसले का स्वागत कर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button