ताज़ा खबरें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो मुख्य शार्पशूटरों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने सोमवार को सिद्धू मूसेवाला मामले में कथित तौर पर शामिल दो मुख्य शार्पशूटर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

दिल्ली स्पेशल सेल ने आगे पुष्टि की कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गिरफ़्तार 2 मुख्य शूटरों सहित 3 लोगों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं, जिनमें 8 ग्रेनेड, 3 पिस्तौल और लगभग 50 गोलियां शामिल हैं।

पुलिस ने आगे कहा कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में से एक कनाडा स्थित गोल्डी बरार के सीधे संपर्क में था और घटनाओं के समय टीम का नेतृत्व कर रहा था।

 

दिल्ली स्पेशल सेल ने आगे कहा, हमने 6 शूटरों की पहचान की है। इसमें 2 मोड्यूल शामिल थे जिनका सीधा संपर्क गोल्डी बराड़ से है। मनप्रीत मन्नू ने सिद्धू मूसेवाला पर पहले गोली चलाई और बाद में 6 लोगों ने इन पर गोली चलाई। स्पेशल सेल की टीम ने इनको 19 को गिरफ़्तार किया: एच.जी.एस. धालीवाल, स्पेशल CP, स्पेशल सेल, दिल्ली

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button