ताज़ा खबरें

साल 2024 में जानें किन आम वित्तीय धोखाधड़ी के तरीकों ने जनता को फंसाकर ठगे पैसे

साल 2024 में जानें किन आम वित्तीय धोखाधड़ी के तरीकों ने जनता को फंसाकर ठगे पैसे

साल 2024 के दौरान भारत में ठगों का धंधा खूब चरम पर रहा है, इस साल वित्तीय धोखाधड़ी के कई खतरनाक मामले व उदहारण सामने आए हैं। जनता से सबसे ज्यादा ठगी साइबर ठगी या ऑनलाइन फ्रॉड के रूप में हुई है। जनता को बेवकूफ बनाकर ठगी करने वाले अब डिजिटल हो गए हैं। ऐसे

हाल ही में जैसे क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंधाना के नाम पर डीपफेक (Deep Fake) का इस्तेमाल किया गया। वैसे ही आज कल के स्कैमर्स किसी की भी वौइस् यह वीडियो के इस्तेमाल से भी फ्रॉड कर रहे है।

फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लान्स और साइबर ब्लैकमेलिंग के मामलों ने भी लोगों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। इसके अलावा 75 वर्षीय व्यक्ति को फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए करोड़ों रुपये का ठगी का शिकार होना पड़ा। एक रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी से 11 नवंबर तक 14 लाख साइबरक्राइम केस रजिस्टर्ड किए गए हैं। आइए इस आर्टिकल में कुछ ऐसे वित्तीय स्कैम्स के बारे में बताते हैं, जो 2024 के दौरान हुए हैं।

ऑनलाइन बैंकिंग और पेमेंट फ्रॉड
  • फिशिंग (Phishing): साइबर अपराधी फर्जी ईमेल, संदेश, और वेबसाइटों का उपयोग करके आपकी बैंकिंग जानकारी चुराने की कोशिश करेंगे। इसमें आपसे खाते की जानकारी, पिन, पासवर्ड आदि मांगे जाते हैं।
  • वॉलेट स्कैम: ऑनलाइन वॉलेट्स या डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पर ठग आपको धोखाधड़ी करने के लिए फर्जी लिंक या ऑफ़र भेज सकते हैं।
लोन और क्रेडिट कार्ड स्कैम
  • फर्जी लोन स्कीम: आपको लोन के आकर्षक प्रस्तावों से ललचाकर ठग पैसे ले सकते हैं, जबकि असल में लोन कभी नहीं मिलता। इसके तहत कस्टमर्स को फर्जी दस्तावेज़ भरवाए जाते हैं।
  • क्रेडिट कार्ड क्लोनिंग: चोर आपके क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराकर या क्लोन करके उसका गलत उपयोग कर सकते हैं।
इंवेस्टमेंट फ्रॉड (Investment Fraud)
  • पोंजी स्कीम (Ponzi Scheme): अपराधी नई निवेशकों से पैसा लेकर पुराने निवेशकों को भुगतान करते हैं, जिससे निवेशकों को यह लगता है कि उनका पैसा बढ़ रहा है, लेकिन वास्तव में कोई वास्तविक निवेश नहीं हो रहा।
  • फर्जी शेयर और म्यूचुअल फंड्स: कुछ लोग झूठे निवेश प्रस्तावों के जरिए लोगों से पैसे जमा करते हैं और फिर उनका पैसा लेकर फरार हो जाते हैं।
एडवांस फीस स्कैम (Advance Fee Scam)
  • इस स्कैम में, धोखाधड़ी करने वाले लोग आपसे लोन, वीज़ा, नौकरी, या किसी अन्य सेवा के लिए अग्रिम शुल्क की मांग करते हैं। इसके बाद वे आपको सेवा प्रदान किए बिना पैसे लेकर भाग जाते हैं।
कस्टम ड्यूटी और टैक्स स्कैम
  • इस तरह के स्कैम में, धोखेबाज आपको यह बताते हैं कि आपके सामान पर कस्टम ड्यूटी या टैक्स का भुगतान करना है और आपको पैसे भेजने के लिए कहते हैं। इसके बाद, वे आपके पैसे हड़प लेते हैं।
नौकरी और वर्क-फ्रॉम-होम स्कैम
  • इस प्रकार के फ्रॉड में आपको उच्च वेतन वाली नौकरी का झांसा दिया जाता है, लेकिन इसके बदले आपसे एक एडमिशन फीस या अन्य शुल्क लिया जाता है, और फिर आपको कोई नौकरी नहीं मिलती।
क्रिप्टोकरेंसी और एनएफटी फ्रॉड
  • क्रिप्टोकरेंसी के बढ़ते प्रचलन के कारण अब कई फर्जी निवेश योजनाएं और स्कैम्स सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग निवेश करने के लिए ललचाए जाते हैं, लेकिन बाद में उनका पैसा गायब हो जाता है।
  • फर्जी एनएफटी (NFT) बिक्री: एनएफटी के नाम पर ठग आपके पैसे लेकर नकली या अनवैलिड एनएफटी बेच सकते हैं।
लॉटरी और इनहेरिटेंस स्कैम
  • आपको यह बताया जाता है कि आपने लॉटरी या किसी अन्य पुरस्कार को जीत लिया है, लेकिन इसके लिए आपको पहले कुछ शुल्क या टैक्स का भुगतान करना होगा। इस प्रकार के फ्रॉड में बाद में कोई पुरस्कार नहीं मिलता।
स्मार्टफोन ऐप्स और गेम्स में फ्रॉड
  • धोखेबाज फर्जी ऐप्स बनाकर यूज़र्स को उनकी व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल्स चुराने के लिए आकर्षित कर सकते हैं।
फेक ट्रेडिंग ऐप

 

इनमें से कई फ्रॉड्स इंटरनेट के माध्यम से होते हैं, इसलिए सुरक्षा के उपायों को अपनाना और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। अपने व्यक्तिगत डेटा को कभी भी अनजान व्यक्तियों से साझा न करें और किसी भी असामान्य ट्रांजैक्शन से पहले पूरी जांच-पड़ताल करें।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button