ताज़ा खबरेंविदेश

“समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए”: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मौके पर कज़ान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठक की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पिछले 3 महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और गहरी मित्रता को दर्शाता है…”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान कहा, “मैं आपकी मित्रता और गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं..इस शहर के साथ भारत के गहरे और ऐतिहासिक संबंध रहे हैं. कजान में भारत के नए कांसुलेट खुलने से ये संबंध और मजबूत होंगे.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “पिछले 1 वर्ष में BRICS की सफल आवश्यकता के लिए मैं आपको बधाई देता हूं. 15 वर्षों में BRICS ने अपनी विशेष पहचान बनाई है और अब विश्व के सफल देश इससे जुड़ना चाहते हैं. कल मैं BRICS सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं.

 

रूस और यूक्रेन संघर्ष पर बोले PM

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष के विषय पर हम लगातार संपर्क रहे हैं. जैसा कि मैंने पहले कहा है, हमारा मानना ​​है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए. हम शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली का पूरा समर्थन करते हैं. हमारे सभी प्रयास मानवता को प्राथमिकता देते हैं. भारत आने वाले समय में हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है.”

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “अंतर सरकारी आयोग की अगली बैठक 12 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली है. हमारी परियोजनाएं लगातार विकसित हो रही हैं. आपने कज़ान में भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है. हम इसका स्वागत करते हैं. भारत की नीतियों से हमारे सहयोग को फायदा होगा. हमें आपको और आपके प्रतिनिधिमंडल को रूस में देखकर बहुत खुशी हुई.”

 

उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है कि हम चुलाई में मिले थे. तब की मुद्दों पर बहुत अच्छी चर्चा हुई थी. आज भी हमने कई मुद्दों पर चर्चा की. हमने कई बार फोन पर भी बात की. इसके लिए मैं आपका बहुत आभारी हूं”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button