सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में दर्ज हुई FIR, रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर हुई कार्रवाई
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य पर लखनऊ में दर्ज हुई FIR, रामचरित मानस पर विवादित बयान को लेकर हुई कार्रवाई
आज सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के मौजूदा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गयी हैं। यह FIR लखनऊ के हज़रतगंज थाने में दर्ज की गयी हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि लखनऊ के थाना हज़रतगंज में शिवेंद्र मिश्र नामक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिपण्णी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इन्हीं की तहरीर के आधार पर लखनऊ पुलिस ने स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ यह FIR दर्ज की है।
थाना हज़रतगंज में शिवेंद्र मिश्र नामक व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर की गई टिपण्णी से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनकी तहरीर के आधार पर स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज की गई है: अपर्णा कौशिक, DCP सेंट्रल लखनऊ pic.twitter.com/09H7wVUq0W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 24, 2023
लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज कोतवाली में यह एफआईआर आईपीसी की धारा 295 ए ,298, 504, 505(2),153a में दर्ज की है। एफआईआर के तुरंत बाद इस मामले में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला करते हुए कहा है कि वह चुप क्यों हैं। यह मौर्य का नहीं उनका अपना बयान है।
बता दें पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी से मौजूदा एमएलसी स्वामी प्रसाद ने बयान दिया था कि, रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है। तुलसीदास ने ग्रंथ को अपनी खुशी के लिए लिखा था। करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते। इस ग्रंथ को बकवास बताते हुए कहा कि सरकार को इस पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए।






hgh online kaufen erfahrung
References:
cuwip.ucsd.edu
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.